कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या भारत में दिन प्रतिदिन रिकार्ड स्तर पर बढ़ रही है बावजूद इसके देश अनलॉक 4 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 1 सितंबर से अनलॉक का 4 चरण शुरू होने जा रहा है ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अनलॉक 4 में क्या क्या सुविधाएं शुरू होंगी और क्या क्या बंद रहेगा।
वर्तमान में देश में करीब 35 लोख कोरोना केस होने वाले हैं वहीं मरने वालों की संख्या भी 62 हजार से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ हालिया स्थिति में किस तरह की सावधानी बरतनी है उसकी गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। अनलॉक 4 में कुछ चीजों को छोड़कर अधिकतर गतिविधियों की इजाजत दी जा सकती है। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
अनलॉक 4 में भी स्कूल और कॉलेज बंद ही रहेंगे। हालांकि कर्नाटक में 1 अक्टूबर से ऑफलाइन क्लासेज शुरू करने की भी योजना है। वर्तमान में कई स्कूल कॉलेज ऑनलाइन क्लासेज चलाई जा रही है और अनलॉक 4 में भी वह जारी रहेंगी।

सिनेमा हॉल्स भी बंद रहेंगे
सिनेमा हॉल्स का भी अनलॉक 4 में बंद रहने का उम्मीद है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम बना कर सिनेमा हॉल्स को केवल 25-30% सीटों के साथ खोला जा सकता है। हालांकि कर्नाटक में सिनेमा हॉल्स को खोलने की छूट दी जा सकती है।

मैट्रो सेवा हो सकती है शुरू
केंद्र सरकार मेट्रो सेवाओं बहाल देने का फैसला ले सकती है, लेकिन इसमें इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा की कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाए और टोकन्स का उपयोग ना हो।

मुंबई में फ़िलहाल कोई छूट नहीं
मुंबई कि हालिया हालत देखते हुए वहाँ लोकल ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी। साथ ही मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि अगर बिना वजह कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता मिलेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गाइडलाइन तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना
अनलॉक 4 में भी मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। साथ ही खुले में थूकने पर भी प्रतिबंध है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी है। अगर कोई भी व्यक्ति गाइडलाइंस फॉलो नहीं करता है तो उससे भारी जुर्माना वसूला जा सकता है।
