रक्षाबंधन के दिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कुछ ऐसा कि हर किसी की आंखों में आ गए आंसू!

बीते 14 जून को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब 3 अगस्त को रक्षाबंधन का दिन आया तो उनकी बहन नीतू सिंह ने ट्विटर पर ऐसी बात लिखी जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। लोगों ने इस ट्वीट के जवाब में काफी इमोशनल रिप्लाई किए। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म जगत के उन नामों पर निशाना साधा जो सुशांत की मौत के जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।

Sushant singh and his sister

आपको बता कि सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर पर नीतू सिंह नाम की एक आईडी, जिसपर सुशांत सिंह की बहन होने का दावा किया गया है। इस अकाउंट से रक्षाबंधन के दिन सुशांत को याद करते हुए लिखा है कि, ‘लौट आओ भैया सुशांत आज आपकी बहुत याद आ रही।‘ इस ट्वीट को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। लोग इसे भारी संख्या में लाइक कर चुके हैं और रिट्वीट भी। वहीं इस ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों ने लिखा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। आपको न्याय जरूर मिलेगा।

Nitu singh tweet

रुची शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा कि, ‘भाई, बहन के लिए क्या होता है ये सिर्फ बहनें ही जानती हैं। आप चिंता मत कीजिए बहन, वो आपको देख रहे हैं, इसलिए आप बस प्रार्थना कीजिए, रोइए मत, वो आपके साथ अब भी हैं, आपके साथ हमेशा रहेंगे।’

Nitu Singh Reply

सुरेश चंद्र ने लिखा कि, ‘हिम्मत रखो बहन… सुशांत तो नहीं आ सकता पर आपको इंसाफ जरूर मिलेगा पूरा भारत आपके साथ है भगवान के घर देर है अंधेर नही।’

डीके झा ने लिखा कि, ‘इस बात का तो पूरे देश को दु:ख है, वो तो हैं नही पर उनकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेगी और जब तक उन्हें इंसाफ नही मिलती तब तक पुरा देश लड़ता रहेगा । अभी आप सब बहनों पर एक और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है की श्री के के सिंह जी का पुरा ख्याल रखें।

नीतू सिंह के राखी के दिन किए गए ट्वीट पर देखिए किस तरह के रिप्लाई आए..

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। दो राज्यों की पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अब एक्टर का परिवार भी सामने आ चुका है. अब सुशांत के परिवार ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को जांच नहीं करने दे रही है।