दिल्ली के राज्यसभा सांसद और AAP के नेता Sanjay Singh को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें Sanjay Singh तीन बार विधायक रहे निवेन्द्र मिश्रा की मृत्यु के बाद उनके घर उनके परिजनों से मिलने के लिए गए थे। लौटते समय उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने जानकारी दी है।
Also Read – फिर टूटी भाषा की मर्यादा, Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को बोल दिया शुतुरमुर्ग
उत्तर प्रदेश में कल दिन दहाड़े तीन बार विधायक रहे निवेन्द्र मिश्रा की पीटकर पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई।
मृतक के परिजनों से मिलकर सांसद @SanjayAzadSln लौट रहे थे तब यूपी पुलिस ने उन्हें रोका और बिना किसी कारण अटरिया सीतापुर के गेस्ट हाउस में डिटेन किया।- @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/B2JCAWjEz8
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2020
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कल दिन दहाड़े तीन बार विधायक रहे निवेन्द्र मिश्रा की पीट पीट कर पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों से मिलने सांसद संजय सिंह उनके निवास पर पहुंचे थे जहाँ से लौटते समय यूपी पुलिस ने उन्हें रोका और बिना किसी कारण अटरिया सीतापुर के गेस्ट हाउस में डिटेन कर लिया है।
संजय सिंह जी यूपी में हो रहे सभी समाजों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। उनकी आवाज़ को दबाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
मैं योगी सरकार से कहना चाहूँगा कि आपकी गीदड़ भभकियों से हम डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।- @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/TOH1L1P1q9
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2020
ग्रेटर कैलाश से विधायक AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह जी यूपी में हो रहे सभी समाजों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने UP कि योगी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा हम आपकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी जनता की आवाज़ उठाती रहेगी। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों, दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे है।