राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा भारत की स्थिति है चिंताजनक !

हमेशा की तरह राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना। राहुल गांधी ने 10 देशों का आंकड़ा ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने गिरती अर्थव्यवस्था और कोरोना संकट को लेकर सरकार पर उँगली उठाई है। राहुल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि भारत की स्थिति चिंताजनक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का डेटा!

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना के 75 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ बीते 24 घंटों में कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए हैं। 579 लोगों की मौत भी हुई है।
भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में गिरावट!

आईएमएफ की वर्ल्ड इकॉनॉमिक मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाले इस वित्तीय वर्ष में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इससे भारत दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे गरीब देश बन जाएगा, जो गरीबी के मामले में केवल पाकिस्तान और नेपाल से पीछे होगा।

बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव की प्रति व्यक्ति जीडीपी होगी ज़्यादा!

अब बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव की प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत की तुलना में अधिक होगी। डॉलर के लिहाज से देखें तो बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में 4 फीसदी बढ़कर भारत की 1,877 से बढ़कर 1,888 डॉलर हो जाने की संभावना है।

Also read: सरकार बना रही है 30 करोड़ भारतीयों की लिस्ट जिन्हें लगेगा कोरोना वैक्‍सीन का टीका!