IPL 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है, पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन Mumbai Indians और रनर्स अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं, बता दें मुंबई इंडियंस का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में चल रहा है।
Also Read – Vodafone Idea Limited के CEO की सैलरी है Zero रुपये, पढ़िए पूरी खबर
डिफेंडिंग चैंपियन Mumbai Indians IPL में फिरसे जीत का झंडा लहराने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है, इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर कि है जो क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में रोहित नेट में प्रैक्टिस करते हुए एक ऐसा शानदार छक्का जड़ते हैं कि गेंद चलती हुई बस की छत पर जाकर गिरती है। रोहित शर्मा के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
🙂 Batsmen smash sixes
😁 Legends clear the stadium
😎 Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving 🚌#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020
हिटमैन रोहित शर्मा के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने फॉर्म में लौट चुके हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित ने 95 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह छक्का स्टेडियम को पार करते हुए आबू धाबी में चल रही एक बस की छत पर जाकर गिरा, Mumbai Indians ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बल्लेबाज छक्के जड़ते हैं, लीजेंड्स स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं। हिटमैन सिक्स जड़ते हैं, स्टेडियम के पार पहुंचाते हैं और चलती बस पर जड़ते हैं।