कुछ दिनों पूर्व पेरिस में इस्लामिक कट्टरवाद के चलते एक शिक्षक की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। इसी के कारण फ्रांस के राष्ट्रपति कई इस्लामी देशों के निशाने हैं। लेकिन भारत में इमैनुअल मैक्रों के ऊपर किए जा रहे हैं व्यक्तिगत हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत फ्रांस के इस कड़े कदम का पूर्ण समर्थन करता है।

Also Read- भारत के Richest Beggars, भले मांगते हो भीख लेकिन हैं करोड़पति
पूरे घटनाक्रम में भारत का पक्ष
भारत विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर मैक्रों पर किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। बल्कि कुछ देश जो फ्रांस के शिक्षक की हत्या को जायज ठहरा रहे हैं, उसे भी सिरे से खारिज किया है। भारत का यह रूख कई मायनों में भारतीय कूटनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा सकता है।

भारत ने जताया अपना पूर्ण समर्थन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों पर अमान्य शब्दों में किए जा रहे व्यक्तिगत हमले की भारत निंदा करता है। यह अंतरराष्ट्रीय परिचर्चा के आधारभूत मान्यताओं का उल्लंघन है। भारत ने कहा की किसी भी हालत में आतंकवाद को किसी भी तरीके से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।