दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में पहले से ही शुमार भारतीय रेलवे एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। विश्व का सबसे उच्चतम रेलवे ब्रिज अब भारत के जम्मू कश्मीर में निर्माणाधीन है।

इस ब्रिज की लम्बाई एइफ्फेल टावर से 35 मीटर अधिक है। यह ब्रिज रियासी जिले में चेनाब नदी के पार बनाया जा रहा है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रो. केएस राव के नेतृत्व में आईआईटी दिल्ली के एक दल ने करीब 4 साल पहले 359 मीटर ऊंचे पुल के लिए सुरक्षा परीक्षण किया था। परीक्षण में पाया गया कि पुल निर्माण सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं।
यह ब्रिज कश्मीर घाटी को जम्मू और कटरा से जोडेगा और साथ ही कटरा से श्रीनगर जाने में भी समय की बचत होगी। इस ब्रिज के निर्माण के बाद यहाँ पर्यटकों को पर्यटन में बेहद आसानी होगी। डिप्टी चीफ इंजीनियर RR Malik ने ब्रिज की समयसीमा 2022 बताई है।
उन्होंने कहा ‘इस तरह के निर्माण का कार्य कोई आसान काम नहीं है’। लोगो की माने तो यह ब्रिज उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। डिपुटी कमिशनर इंदु कंवल छिब की माने तो इस ब्रिज में हेलिपैड की सुविधा दी गई है जिससे लोग दिल्ली से हेलीकाप्टर के जरिए यहाँ आ सकते है।