बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आयकर विभाग ने प्रदेश के कई जिलों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति ज्वेलरी नकदी और जमीन के कागज बरामद किये। पटना, हिलसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और गया में एक साथ छापेमारी की गई।

किस किस को लगा करारा झटका
दूसरे चरण के चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। जब आयकर विभाग ने प्रदेश कार्यालय में छापा मारा तो एक गाड़ी से 8 लाख रुपए भी मिले। गुप्त सूचनाओं के आधार पर कांग्रेस कार्यालय पर ये छापेमारी हुई थी। हालांकि, आयकर विभाग की टीम ने अभी तक मामले पर कोई भी जानकारी नहीं दी है। बिहार कांग्रेस के लिए चुनाव के लिहाज से यह एक बड़ा झटका भी साबित हो सकता है।
Also Read – कोरोना वायरस के कारण पूरे फ्रांस में लगा दूसरा लाॅकडाउन
छापेमारी में बरामद संम्पत्ती का हो रहा है आकलन
आयकर विभाग अधिकारियों को प्राप्त हुई संपत्ति के दस्तावेजों का आकलन चल रहा है। भागलपुर पूर्णिया और पटना में पाए गए जेवरों का भी आकलन चल रहा। संपत्ति के मूल्य का आकलन होने के बाद ही बताया जा सकता है कि इस छापे में कितने करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।