लोगों के बहादुरी के किस्से तो आपने बहुत सुनें होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी चूहे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया हो कि उसे बहादुरी के गोल्ड मेडल से नवाजा जाए। जी हाँ भले ही आपको यह बात मज़ाक लग रही हो लेकिन ये सच है, आजकल दुनियाभर में एक Hero Rat की जमकर तारीफ हो रही है।
न्यूज एजेंसी रायटर्स ने एक वीडियो अपने ऑफिशियर ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है जो अब लोगों के लिए कौतुहल ka विषय बना हुआ है, रायटर्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है “जीवन बचाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट चूहे से मिलिए” जिसे अब लोग Hero Rat कह रहे हैं।
Meet the latest recipient of a gold medal award for 'life-saving bravery'- a rat named Magawa pic.twitter.com/MQqM3tLYae
— Reuters (@Reuters) September 25, 2020
कहानी Hero Rat की

जिस चूहे की बात हो रही है उसका नाम ‘मगावा’ (Magawa) है जो ब्रिटेन में रहता है,ब्रिटेन की वेटरिनरी चैरिटी करने वाली संस्था PDSA ने इस चूहे को उसकी बहादुरी तथा उसके कर्तव्य के प्रति समर्पण को लेकर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।
Also Read – खुश खबरी – वैज्ञानिकों ने ऐसी एंटीबॉडी जिससे Corona Virus आपको छू तक नहीं सकेगा
बड़े खतरनाक काम करता है ये Hero Rat
दरअसल इस दक्षिण अफ्रीकी चूहे मगावा ने Cambodia में 39 बारूदी सुरंगों और 28 विस्फोटकों का पता लगाया है। यह चूहा Belgium में पंजीकृत चैरिटी संस्था APOPO द्वारा इन काम के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
सबसे खास बात यह है कि मगावा इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने वाला दुनिया का पहला चूहा है। मगावा को हीरो रैट (Hero Rat) का खिताब भी दिया गया है। उसने अभी तक के अपने सात वर्ष के कार्यकाल में 39 लैंडमाइंस का पता लगाया है और यही नहीं उन्हें नष्ट भी किया है। बता दें कि इस अवार्ड से अब तक अलग-अलग कुल 30 जानवरों को सम्मानित किया जा चुका है।