Russia, India और China (RIC) के विदेश मंत्री मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से अलग आज एक विशेष दोपहर भोज में मिलेंगे, बता दें विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिये चार दिनों के दौरे पर मास्को में हैं।
भारत और चीन, दोनों ही देश SCO के सदस्य हैं। यह बैठक रूस की राजधानी मास्को में आयोजित हो रही है, SCO विदेश मंत्रियों की बैठक के मेजबान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव हैं। बता दें China के विदेश मंत्री वांग यी भी एससीओ के सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और आरआईसी विदेश मंत्रियों की दोपहर भोज पर एक बैठक में शामिल होंगे। वर्तमान में जिस तरीके का विवाद India – China बॉर्डर पर देखने को मिल रहा है उस लिहाज से यह मीटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Also Read – रोहित शर्मा ने मारा ऐसा छक्का कि गेंद ने ग्राउंड के बाहर चलती बस के शीशे तोड़े वीडियो हो रहा है वायरल !
एससीओ का गठन 2001 में शंघाई में एक सम्मेलन के दौरान रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने किया था। भारत और पाकिस्तान 2005 में पर्यवेक्षक राष्ट्र के तौर पर इसमें शामिल किये गये थे। दोनों देशों को 2017 में संगठन का पूर्ण सदस्य बनाया गया।