TIME Magazine ने दुनियाभर के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है, इस लिस्ट में PM Narendra Modi का नाम भी शामिल है। लिस्ट में दुनिया भर के कई नामों के बीच एक नाम जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा है वो है नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के Shaheen Bagh में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं 82 साल की Bilkis Bano जिन्हें शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जाना जाता है। बता दें CAA – NRC के खिलाफ हुए Shaheen Bagh आंदोलन में इन्होंने बड़ी अहम भूमिका निभाई थी।

TIME Magazine ने बिल्क़ीस बानो के लिए लिखा है कि “वे भारत में वंचितों की आवाज़ बनीं। वे कई बार प्रदर्शन स्थल पर सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक रहा करती थीं। उनके साथ हज़ारों अन्य महिलाएं भी वहाँ मौजूद होती थीं और महिलाओं का इस प्रदर्शन को ‘प्रतिरोध का प्रतीक’ माना गया। ”
Also Read – Time Magazine द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में PM Narendra Modi समेत 5 भारतीय शामिल

82 साल की Bilkis Bano का नाम TIME Magazine के 100 प्रभावशाली लोगों में आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, बता दें मैगजीन की सूची में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, Joe Biden, Angela Merkel और Nancy Pelosi जैसे बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
To See Full List Click Here