
एक बार फिर कंगना रनोत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। इस बार न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक पोस्ट करने का लगा है आरोप ।
अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई शिकायत दर्ज!
एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने एक्ट्रेस पर दो धार्मिक समुदायों के बीच विद्रोह और मनमुटाव पैदा करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में उन्होंने यह भी लिखा है कि एक्ट्रेस के अंदर देश की विविधता और कानून का सम्मान नहीं है। यहां तक कि वे न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाती हैं।
दस दिन के अंदर है तीसरी एफआईआर!
बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए तो कंगना रनोट ने ‘पप्पू सेना’ टर्म का इस्तेमाल किया और न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट किए। इस मामले में 10 नवंबर को अंधेरी कोर्ट में सुनवाई होगी। 10 दिन के अंदर यह तीसरी एफआईआर है जो कंगना रनोट के खिलाफ दर्ज हुई है।
Also read: आपका कंप्यूटर भी हो सकता है हाईजैक, यूज़ करने से पहले गूगल क्रोम कर लें अपडेट!