पीएम मोदी के ‘मोर’ वाले वीडियो के बाद धर्मेंद्र के आंगन में आई ‘मोरनी’ वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, जिनकी पूरी दुनिया मैं फैन्स मौजूद है, इन दिनों वो अपने फार्महाउस पर अपना समय बिता रहे हैं। फार्महाउस पर रहने के दौरान धर्मेंद्र अपने ट्विटर अकाउंट पर कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। 25 अगस्त को धर्मेंद्र ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक मोरनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने पीएम मोदी का भी जिक्र किया है।

Dharmendra Mor

दरअसल पीएम मोदी ने अभी कुछ दिन पहले मोर को दाना खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। वीडियो में पीएम मोदी के पास मोर काफी सहज दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी उसके पास भ्रमण करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर पीएम मोदी को शांति प्रिय और जीव प्रेमी कह रहे हैं। इसके कुछ ही दिन बाद अब धर्मेंद्र ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मोरनी के साथ नजर आ रहे हैं।

Dharmednra Sunny

उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ,”क्या संयोग है, कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे आंगन में। जंगल से एक मोरनी चली आई। वीडियो भी नहीं ले पाया, उड़ गई। हम इंतजार करेंगे।”

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 Aap jaisa koi nhi hai Gurudev Jai Dharmendra 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/JC9R3lFmJE

— Sunil Boora Dharmendra (@burasunil37) August 25, 2020

वहीं इस वीडियो पर अमन कौर नाम की एक महिला ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सवाल किया, उसने कहा कि, आप ठीक तो हैं ना, आप काफी कमजोर लग रहे हैं। तो इसके जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा कि, मैं बिल्कुल फिट और फाइन हूं। थोड़ा जल्दबाजी में था, अगले वीडिया सेहत को लेकर।

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर आए कुछ रिप्लाई..