सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच सीबीआई द्वारा अभी भी जारी है। यहाँ तक की सुशांत की बहनो ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।सुशांत की मौत का पता लगाने के लिए उन्होंने भी दिन-रात एक कर दिए हैं। हलांकि अब सुशांत की बहनें भी एक मुसीबत में पड़ गई हैं।

बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज!
रिया चक्रवर्ती ने सितंबर में सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहनों ने सुशांत को बिना किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयाँ दी थी। इसी वजह से सुशांत को पैनिक अटैक आया था।

दोनों की आजमाइश जारी है!
आपको बता दें कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट से गुजारिश की है कि सुशांत की बहनों की याचिका को रद्द कर दिया जाए। दरअसल बहनों ने कोर्ट में रिया की एफआईआर रद्द करने की याचिका दाखिल की है। रिया ने कोर्ट से दोनों बहनों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। दोनों तरफ से जोर आजमाइश जारी है।
फैसले का है इंतेज़ार!
अब इंतेज़ार इस बात का है कि कोर्ट की तरफ से इस मामले पर क्या फैसला लिया जाता है। आपको बता दें कि करीब एक महीना जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती को 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी।